संदेश

होली 2026 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पलामू में DC-SP ने बजाया झाल-मंजीरा, कर्मचारियों ने कलरफुल होकर लगाए ठुमके

चित्र
मेदिनीनगर (पलामू)। होली के रंग में इस बार पलामू का प्रशासन भी सराबोर नजर आया। जिले की उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने होली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक मंजीरा और झाल बजाकर उत्सव में चार चांद लगा दिए। दोनों अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों एवं सरकारी कर्मियों के साथ जमकर होली खेली और गीत-संगीत का आनंद लिया। डीसी एवं एसपी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में काफी देर तक होली गीत गूंजते रहे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर दोनों अधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल रहीं। मूल रूप से केरल की रहने वाली दोनों अधिकारियों के लिए यह अनुभव खास रहा। इस मौके पर उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि पलामू में होली मनाना उनके लिए नया और सुखद अनुभव है। उन्होंने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। सेवा के साथ सेलिब्रेशन वहीं, एसपी रीष्मा रमेशन ने भी समस्त पलामूवासियों को होली की बधाई दी और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इधर, होली को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करते हुए सभी थाना क्षेत्र...

नवनिर्माण शक्ति संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

चित्र
मेदिनीनगर के पुलिस लाइन रोड स्थित शाम्भी मेंशन में नवनिर्माण शक्ति संघ पलामू द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्नेहा ओझा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी प्रेम बढ़ता है तथा मन की नकारात्मकता दूर होती है. समारोह की शुरुआत महिलाओं को गुलाबी दुपट्टा भेंट कर और अबीर-गुलाल लगाकर की गई, जिसके बाद उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया. कार्यक्रम के समापन पर आगामी सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई और सभी ने सामूहिक रूप से व्यंजनों का लुत्फ उठाया. इस अवसर पर सोनी पाठक, प्रियंका मिश्रा, खुशबू वर्मा और अन्य कई महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं.