पलामू में DC-SP ने बजाया झाल-मंजीरा, कर्मचारियों ने कलरफुल होकर लगाए ठुमके


मेदिनीनगर (पलामू)। होली के रंग में इस बार पलामू का प्रशासन भी सराबोर नजर आया। जिले की उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने होली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक मंजीरा और झाल बजाकर उत्सव में चार चांद लगा दिए।

दोनों अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों एवं सरकारी कर्मियों के साथ जमकर होली खेली और गीत-संगीत का आनंद लिया। डीसी एवं एसपी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में काफी देर तक होली गीत गूंजते रहे।

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर दोनों अधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल रहीं। मूल रूप से केरल की रहने वाली दोनों अधिकारियों के लिए यह अनुभव खास रहा।

इस मौके पर उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि पलामू में होली मनाना उनके लिए नया और सुखद अनुभव है। उन्होंने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

सेवा के साथ सेलिब्रेशन

वहीं, एसपी रीष्मा रमेशन ने भी समस्त पलामूवासियों को होली की बधाई दी और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इधर, होली को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करते हुए सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हुड़दंग की आशंका को देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया था।

सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। सभी थाना क्षेत्रों में एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। होली के अवसर पर पलामू पुलिस की टीम डीआईजी एवं आईजी आवास पर भी शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंची।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पलामू के प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्रा का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि घोषित, 11 और 12 मार्च को होगा आयोजन

पलामू में उप महापौर और नगर पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां तेज, शपथ ग्रहण का विस्तृत कार्यक्रम