पलामू के प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्रा का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर


पलामू जिले के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद और समाज सेवी प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्रा (एस.सी. मिश्रा) का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रोफेसर मिश्रा केवल एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि एक सम्मानित मार्गदर्शक और पलामू की जानी-मानी शख्सियत थे, जिन्हें जिले का हर व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत पहचान और सम्मान देता था। वे लंबे समय तक पलामू प्रमंडल के प्रतिष्ठित गणेश लाल अग्रवाल (जीएलए) कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे और उन्हें कॉलेज के नंबर वन प्रोफेसरों में गिना जाता था।
प्रोफेसर एस.सी. मिश्रा अपनी विद्वता के लिए न केवल अंग्रेजी विषय में बल्कि हिंदी साहित्य में भी गहरी पकड़ रखते थे। एक उत्कृष्ट शिक्षाविद होने के साथ-साथ वे पलामू जिले के एक सक्रिय और चर्चित समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। उनका निवास स्थान पांकी रोड, रेडमा स्थित श्रीराम पथ में है। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक और छात्र उनके आवास पर एकत्रित होने लगे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वे अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर मिश्रा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा। उनके निधन को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है, जिसकी भरपाई आने वाले समय में मुमकिन नहीं होगी। पलामू के कई प्रमुख व्यक्तियों और संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि घोषित, 11 और 12 मार्च को होगा आयोजन

पलामू में उप महापौर और नगर पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां तेज, शपथ ग्रहण का विस्तृत कार्यक्रम