नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि घोषित, 11 और 12 मार्च को होगा आयोजन



मेदिनीनगर: निलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) प्रशासन ने पिछले दिनों किन्हीं कारणों से स्थगित की गई परीक्षाओं के लिए नई समय-सारणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जो परीक्षाएं पूर्व में 1 मार्च और 2 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली थीं, उन्हें अब होली के अवकाश के बाद संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी इस अधिसूचना ने उन हजारों परीक्षार्थियों की दुविधा को दूर कर दिया है जो अपनी परीक्षा तिथियों के पुननिर्धारण का इंतज़ार कर रहे थे।

विश्वविद्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 01.03.2026 को होने वाली परीक्षा अब आगामी 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में, 02.03.2026 के लिए निर्धारित परीक्षा अब 12 मार्च 2026 को ली जाएगी। राहत की बात यह है कि परीक्षा के केंद्रों और पालियों (Sittings) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी छात्र अपने पुराने आवंटित केंद्रों पर ही पूर्व निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और महाविद्यालय के प्राचार्यों को इस संबंध में सूचित करते हुए परीक्षार्थियों तक जानकारी पहुँचाने का निर्देश दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पलामू के प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्रा का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

पलामू में उप महापौर और नगर पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां तेज, शपथ ग्रहण का विस्तृत कार्यक्रम